फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के कैलेंडरों में खामियां, चक्कर काट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना किसानों के घोषणा पत्र भरने के बावजूद पक्के कैलेंडरों में खामियां सामने आ रही हैं। इस समस्या को लेकर किसान गन्ना समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जिले के ऊन, शामली, थानाभवन गन्ना समिति की ओर एक माह पूर्व कच्चे कैलेंडर किसानों को जारी किए गए थे। इनमें गन्ने का ब्योरा ठीक दर्ज था तथा जिनमें कमियां थीं उन्हें किसानों ने संशोधित कराने के लिए प्रार्थनापत्र दे दिए थे। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के समय गन्ना परिषद की ओर से दो दिन पूर्व पक्के कैलेंडर जारी किए गए। किसानों को मिले पक्के कैलेंडरों में कमियां हैं। किसानों के घोषणा पत्र भरने के बावजूद पक्के कैलेंडरों में जिले के 20 प्रतिशत किसानों के पेड़ी कम करके पौधा फसल ज्यादा दर्ज कर दी गई है। अकेले शामली गन्ना समिति क्षेत्र में 70-72 किसानों शिकायत की है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान का कहना है कि जिले के बीस प्रतिशत किसानों के पक्के कैलेंडरों को गलत कर दिया गया है। पेड़ी का गन्ना पौधे में समायोजित कर दिया गया है। इससे किसानों को पर्चियां लेट मिलने से समय पर किसान अपने खेत खाली नहीं कर पाएंगे। शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह का कहना है कि समिति के किसानों के कच्चे कैलेंडर सही पाए गए थे। दो दिन पूर्व पक्के कैलेंडरों में पौधा गन्ना ज्यादा और पेड़ी कम कर दी गई है। कैैैराना क्षेत्र के तितरवाड़ा गांव के राजकुमार, रमेश, नरेश, सुखपाल, जिले सिंह, कलम सिंह और वीरेंद्र सिंह समेत कई किसानों की पेड़ी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

अलीपुर निवासी कृष्णा देवी के नाम शामली चीनी मिल गेट पर बांड बना हुआ था। उनकी पेड़ी पर्चियां कम होने से पहले सप्ताह की गन्ना पर्चियां दूसरा सप्ताह लगने पर जारी होंगी। पक्के कैलेंडर में पेड़ी की गन्ना पर्चियां कम होने से 80 प्रतिशत किसान प्रभावित हैं। कैराना निवासी श्याम सिंह की पेड़ी कम और पौधा रकबा ज्यादा दिखा दिया है। शामली गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला का कहना है कि समिति में 70-72 किसानों की शिकायत मिली हैं। अगले दो दिनों में पेड़ी और पौधे में आई गलती को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-------------
उप गन्ना आयुक्त कार्यालय पर पहुंचा मामला
सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा तक किसानों की पेड़ी कम करने और पौधा ज्यादा करने की शिकायत पहुंची है। डीसीओ शामली विजय बहादुुर सिंह और शामली समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला ने उन्हें अवगत नहीं कराया है। शामली जिले में ऐसे मामलों में किसान समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक के पास कच्चे और पक्के कैलेंडरों को ले जाकर संशोधन करा लें।
-----------
पेड़ी 60 प्रतिशत होती है और पौधा गन्ना 40 प्रतिशत होता है। उसी के अनुपात में कैलेंडर तैयार किए गए हैं। जिन कैलेंडरों में यह अनुपात गलत दर्ज हुआ है उन्हें संशोधित कर दिया जाएगा। - विजय बहादुर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें