योगाचार्य श्रीपाल धामा सहित पांच खिलाड़ी सम्मानित
शामली। राजस्थान से सम्मानित होकर आए जिले के योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा, अनुज खंडेलवाल, रजत पॉल एवं अंकुश पॉल पूजा लंबा का डीएम जसजीत कौर ने हौसला बढ़ाया। मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया।
ग्रैंड लाइव एशियन योगा चैंपियनशिप में बेस्ट कोच अवॉर्ड से नवाजे गए डॉ. श्रीपाल धामा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में सम्मानित हुए हैं। अनुज खंडेलवाल ने पूरे एशिया में 21वी रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। हाल ही में आयोजित 36 वी ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में डॉक्टर श्रीपाल धामा ने गोल्ड मेडल एवं अनुज खंडेलवाल ने कांस्य पदक और इसी प्रतियोगिता में रजत पॉल एवं अंकुश पॉल पूजा लंबा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमेें डीएम ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि करो योग, रहो निरोग यह मंत्र सभी को अपनी दिनचर्या में अपना होगा। कार्यक्रम में हरबीर मलिक, अंकित गोयल, योगाचार्य मुकेश वर्मा, पवन सिंघल, पंकज गोयल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग जैन, जेपी छाबड़ा, सोम प्रकाश मौजूद रहे। संचालन सचिन जैन ने किया।