शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण में पांच अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैर हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों से तीन दिन में जवाब-तलब किया और जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें अपर साख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार दो दिन से अनुपस्थित चल रहे है। कनिष्ठ सहायक अजय सिंह तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता के एक जनवरी से ही पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे। न ही कोई छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिया गया था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शालू व श्यामबीर सिंह भी अनुपस्थित मिले। उन्होंने उपस्थित पंजिका का समय-समय पर अवलोकन करने के निर्देश दिए। कार्यालय में साफ-सफाई व कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।