झिंझाना। गांव वेदखेड़ी के प्रधान के पति और ऊन ब्लाक प्रमुख बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार को मीटिंग हुई। जिसमें गांव के पांच लोगों की कमेटी बनाई गई, जो मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराएगी।
गांव वेदखेड़ी में मौहम्मद और नूरा में गली को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें मौहम्मद पक्ष गली में खड़ंजा लगवाने की बात कर रहा था, लेकिन नूरा और ग्राम प्रधान के पति यामीन इसके खिलाफ थे। वहीं, ब्लाक प्रमुख के पति कर्मवीर ने मामले को शांत करने के लिए गली में खड़ंजा लगवा दिया था। जिसका ग्राम प्रधान के पति यामीन ने विरोध किया था और ब्लाक प्रमुख पति कर्मवीर से गाली गलौज तक हो गई थी।
ब्लाक प्रमुख के पति ने गत 13 नवंबर को प्रधान के पति के खिलाफ थाना झिंझाना और सीओ झिंझाना को तहरीर दी थी, लेकिन झिंझाना पुलिस ने कोई
कार्रवाई नहीं की।
उधर, बुधवार को ब्लाक प्रमुख के पति कर्मवीर ने बीडीसी और ग्राम प्रधानों की मीटिंग वेदखेड़ी में अपने फार्म पर बुलाई और अपनी बात रखी। निर्णय लिया कि यह गांव का मामला है और गांव वाले ही समझौता कराकर निपटाएंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार, करेशन सैनी, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार प्रधान, सतीश प्रधान, जयबीर, विनोद डाक्टर, रोहित तोमर, बंटी तोमर, परमेंदर प्रधान, आनंद चंचल, बिजेन्द्र प्रधान, ब्रहम सिंह, पंकज सरोहा, संजीव, योगेश बीडीसी आदि मौजूद रहे।