फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में अच्छा काम करने वाले पांच प्रधानों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लॉक में अच्छा काम करने वाले पांच प्रधानों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन

झिंझाना। ऊन विकास खंड परिसर में डीएम ने समन्वय बैठक में ग्राम प्रधानों, लेखपालों, सचिव के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रत्येक ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में से पांच प्रधान सबसे अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं में दलाली करने वालों की आपरेशन कुंडली द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा सूची तैयार हो रही है।
डीएम ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अब ब्लॉक वार हरेक बृहस्पतिवार को आयोजन होगा। ऊन ब्लॉक में 71 ग्राम पंचायतों के प्रधानों लेखपालों और ग्राम सचिव के अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। डीएम ने जल संरक्षण पर जोर दिया। बताया की प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन प्राथमिकताएं हैं। पहली जल संरक्षण, दूसरी पर्यावरण, तीसरी राजस्व वसूली है। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में जर्जर सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार के निर्देश अधीनस्थों ग्राम प्रधानों और सचिव को दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया की शामली जनपद में मात्र पांच ब्लाक है। इसलिए प्रत्येक वृहस्पतिवार को ब्लाक स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी शंभुनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य वित्त आयोग व 14वे वित्त आयोग के तहत किए जाने वाले भुगतान को अब आनलाईन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने की शिकायत, फोन रिसीव नहीं करते सचिव और लेखपाल
झिंझाना। कुछ ग्राम प्रधानों से डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि यदि वे सचिवों, लेखपालों को काम करने को कहते हैं तो उन्हें धमकाते हैं। उनके खराब व्यवहार की शिकायत की। शिवकुमार जमालपुर, रामपाल दथेडा, मांगेराम बहेडा, टपराना से रफिया खान, चौतरा से गयूर ने ग्राम सचिवों और लेखपालों द्वारा फोन रिसीव नहीं करने और गांव में कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल, सचिवों को व्यवहार सुधारने कीसख्त हिदायत देते हुए अवैध कब्जे करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें