फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जिले में छह राजकीय कॉलेजों को बनाया अग्रसारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं निर्धारित केंद्रों पर जमा कर सकेंगे परीक्षा फार्म
विज्ञापन

पांच अगस्त तक जमा होंगे परीक्षा फार्म, इसके बाद देना होगा विलंब शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2023 की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा करने के लिए शासन ने जिले में पांच कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया है। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2023 की परीक्षा को लेकर आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस ने बताया कि शासन ने व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा करने के लिए जिले के पांच राजकीय इंटर कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को फार्म अग्रसारण केंद्र पर जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज कमालपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, चौ. मानसिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कंडेला, राजकीय बालिका हाईस्कूल बंतीखेड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन को अग्रसारण केंद्र बनाया है। प्रत्येक कॉलेज में हाईस्कूल के एक सौ-सौ छात्र-छात्राएं फार्म जमा कर सकेंगे। वहीं, इंटरमीडिएट में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला को छोड़कर बाकी चार कॉलेजों में प्रत्येक में सौ-सौ छात्र-छात्राएं फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, डीआईओएस ने बताया कि जिला कारागार के अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र चौ. मानसिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कंडेला द्वारा अग्रसारित किए जाएंगे। प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी या विदेशी नागरिक को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परिषद द्वारा परीक्षाओं में सम्मिलित होने की अनुमति तभी दी जाएगी जब वे प्रदेश में दो वर्ष निवास करने का प्रमाण पत्र परीक्षा फार्म के साथ प्रस्तुत करेंगे। यह नियम अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों और कश्मीरी विस्थापितों व प्रवासी कश्मीरियों के संबंध में लागू नहीं होगा। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा होंगे।
ये बनाए गए अग्रसारण केंद्र
कॉलेज का नाम - अग्रसारण केंद्र का प्रकार
राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज कमालपुर - मिश्रित बालक-बालिका
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला - बालिका
चौ. मानसिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कंडेला - मिश्रित बालक-बालिका
राजकीय बालिका हाईस्कूल बंतीखेड़ा - मिश्रित बालक-बालिका
राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन - मिश्रित बाह्य प्रदेश, अन्य बोर्ड बालक-बालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें