फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आईसीटी पुरस्कार के लिए नीरज और अजय का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। विद्यालयों में तकनीकी विधाओं का प्रयोग कर शिक्षण कार्य करने पर जिले में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर दस के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल और गांव किवाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक अजय तोमर का राज्य आईसीटी पुरस्कार 2022 के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा सभी जिलों में शिक्षकों हेतु राज्य आईसीटी (इन्फॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी) प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें जिले के दो शिक्षक नीरज गोयल और अजय तोमर ने प्रतिभाग किया था। पिछले महीने 20 से 24 जून को लखनऊ में प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा कक्षा में शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी व नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया था। प्रतिभागियों के प्रस्तुुतिकरण के मूल्यांकन के आधार पर दोनों शिक्षकों का राज्य आईसीटी 2022 पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। शिक्षकों के चयन होने से विद्यालयों और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें