फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुला कॉलेज

Tue, 16 Feb 2016 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खंदरावली स्थित इंटर कॉलेज पुलिस सुरक्षा के बीच खोला गया। पांच दिन बाद छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं हुई। इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ फरवरी को मुकीम गैंग के बदमाशों ने खंदरावली स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ लूट की और कालेज में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी।

ग्रामीणों और पुलिस ने गांव खंदरावली निवासी सादिक और असलम को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षाएं स्थगित कर कॉलेज बंद कर दिया था। रविवार को इस मामले में आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों की पंचायत हुई थी। जिसमें पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया था। इसके चलते सोमवार को कॉलेज खोला गया।
विज्ञापन


पांच दिन के बाद कालेज के खुलने पर अभिभावकों और पुलिस ने छात्राओं को रास्ते में भी पूर्ण रूप से सुरक्षा दी। प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने बताया कि कक्षा छह, सात और आठ के छात्र-छात्राओं की परीक्षा इस वारदात के कारण बाधित हो गई थी।
विज्ञापन


सुबह कालेज समयानुसार खोला गया, सभी छात्र-छात्राओं ने भी निडर होकर समय से कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा को दिया। कॉलेज में पूर्ण रूप से सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा जिसके चलते परीक्षा को बिना किसी रुकावट के पूरा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें