फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर ठगी के पांच आरोपी दबोचे

Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 38 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने होटल में कमरा बुक कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर लोगों से रकम ऐंठते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अनस , आकिल और आसिफ निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढ़ीपुख्ता शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और 38 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, थाना कैराना पुलिस ने पार्सल डिलीवरी चार्ज के नाम पर गौतमबुद्धनगर निवासी तनु गर्ग से 41,928 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अल्ताफ निवासी ग्राम मन्नामाजरा थाना कैराना को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
इसी क्रम में थाना कांधला पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अमरीत निवासी विकास नगर, कस्बा एलम थाना कांधला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। जागरूकता से की बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें