फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जान बचेगी तभी तो खेत में भी काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जान बचेगी, तभी तो खेत में भी काम करेंगे
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री की अपील का गांव देहात में भी पूरा असर देखने को मिला। गांव की गलियां सूनी रही। ग्रामीण घरों पर ही रहे। इक्का दुक्का छोड़कर लोग खेत पर भी नहीं गए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जान बचाना जरूरी है। जान बचेगी तभी तो खेत पर काम करेंगे।
रविवार केे जनता कर्फ्यू का गांव में भी पालन किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का ग्रामीणों ने भी समर्थन किया। उन्होंने खेत पर न जाकर घरों में ही रहे। ग्रामीणों के घर के बाहर न निकलने के कारण गलियां भी सूनी पड़ी रही। बहुत जरूरी होने पर लोग घर से बाहर निकले। जनता कर्फ्यू को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सरकार का यह कदम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसका सभी को समर्थन करते हुए पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

गांव बामनौली निवासी किसान बलवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री की अपील का वे स्वागत करते हैं। जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए वे खेत पर नहीं गए और घर पर ही रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे साइकिल से खेत से लौट रहे गांव खेड़ीकरमू निवासी जयपाल शर्मा ने बताया कि सरकार का जनता कर्फ्यू नागरिकों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है। वे कुछ देर के लिए खेत पर आए थे और अब घर जा रहे हैं। वह सुबह से घर पर ही थे और शाम तक घर पर ही रहेंगे।
विज्ञापन

गांव बहावड़ी निवासी बंटी चौधरी ने कहा कि पहले कोरोना वायरस से बचाव करना जरूरी है। जान बचेगी तभी तो खेत पर जाएंगे। प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू की घोषणा का वे स्वागत और समर्थन करते हुए घर पर ही रहे। गांव में भी अधिकतर लोग घर पर ही रहे, जिसके चलते गांव की गलियों में आवाजाही बहुत कम होने से सुनसान रही। कांधला के देहात क्षेत्र में ग्रामीणों ने घर पर ही परिवार के साथ समय बिताया। गांव चढ़ाव निवासी किसान पवन, घसौली निवासी सुंदर, गांव भारसी निवासी मनोज ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के इस आह्वान में पूरा सहयोग करना चाहिए। इसमें पूर्ण योगदान के लिए पशुओं का चारा एक दिन पूर्व ही खेत से ले आए थे। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में सरकार के फैसले के साथ है और यह हर नागरिक का फर्ज भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें