फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार का निमंत्रण रद कर निकाह में शामिल हुए 20 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार को निमंत्रण, निकाह में शामिल हुए 20 लोग
विज्ञापन

कैराना। कस्बे के मोहल्ला आलकला निवासी रसीद अहमद की बेटी किरण का रविवार को नानौता थानाक्षेत्र के गांव टिकरौल निवासी परवेज के साथ निकाह हुआ। दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी के निकाह के लिए बैंक्वट हॉल बुककर रखा था। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने निकाह के निमंत्रण कार्ड बांट दिए थे और हलवाई को भी करीब दो हजार लोगों का खाना बनाने को कहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद उन्होंने एसडीएम से निकाह की परमिशन मांगी थी। परमिशन नहीं मिलने के बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारों को फोन करके निकाह में नहीं आने को कह दिया था। रविवार को उसकी बेटी का निकाह हो गया। निकाह में दूल्हे पक्ष के करीब 10 लोग ही आए थे। उनकी तरफ से भी परिवार के ही करीब 10 लोग निकाह में शामिल हुए। उनका कहना था कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यह सरकार की यह अच्छी पहल है। उसकी बेटी का निकाह हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें