फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ड्यूटी बाद में परिवार, इनके हौंसले को सैल्यूट

विज्ञापन
शामली महिला सिपाही आभा भारद्वाज - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कोराना वायरस का संक्रमण रोकने में तमाम सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। जिले में अब लॉकडाउन हो चुका है। ऐसे में पुलिस विभाग की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस विभाग में ऐसी महिला पुलिसकर्मी है, जो इस माहौल में घर-परिवार को छोड़कर ड्यूटी का फर्ज निभा रही है। इस दौरान वे लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ व्यवस्था बनाने में जुटी है। ऐसी कुछ महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उनके लिए पहले ड्यूटी और परिवार बाद में है।
विज्ञापन

सास बीमार है, लेकिन ड्यूटी करना जरूरी है
महिला पुलिसकर्मी आभा शर्मा ने बताया कि उनका परिवार मेरठ में रहता है। पति उत्तराखंड में पुलिस में है। उनके आठ साल का बेटा और 16 साल की बेटी है। घर पर सास है, जो इस समय बीमार चल रही है। पति छुट्टी लेकर घर पर उनकी देखभाल कर रहे है। वह करीब डेढ़ माह से घर नहीं गई है। सास की सेवा करने के लिए उनका मन छुट्टी लेकर घर जाने का था, लेकिन इस समय कोरोना को लेकर जो माहौल चल रहा है, ऐसे में उनके लिए ड्यूटी पहले है।
बेटे से मिलने को मन करता है, पर पहले ड्यूटी
महिला पुलिसकर्मी संगीता ने बताया कि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पति बिजनेसमैन है। घर में सास-ससुर और जेठ-जेठानी सब है। उनके करीब डेढ़ साल का बेटा है। घर पर गए करीब एक महीना हो गया है। बेटे से मिलने को मन करता है,लेकिन कोरोना को लेकर जो माहौल चल रहा है, उसमें ड्यूटी छोड़कर घर जाना अच्छा नहीं है। उनके लिए पहले कोरोना के संकट से निपटने के लिए ड्यूटी करना जरूरी है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में 24 घंटे ड्यूटी करने को तैयार
महिला पुलिसकर्मी सोनिया ने बताया कि वह मेरठ की रहने वाली है। उनके चाल साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। पति जिले में ही गढ़ीपुख्ता थाने में तैनात है। वह परिवार के साथ वैसे तो शामली में ही किराये के मकान में रह रही है। घर पर सास है, उन्हीं के पास दोनों बच्चे रहते है। उनका कहना है कि परिवार से पहले उनके लिए ड्यूटी है। इस समय कोरोना को लेकर जो माहौल चल रहा है, उसमें अगर इमरजेंसी में जरूरत पड़ेगी तो वह 24 घंटे भी ड्यूटी करने के तैयार है।

शामली महिला सिपाही संगीता- फोटो : SHAMLI

शामली महिला सिपाही सोनिया- फोटो : SHAMLI

थानाभवन सिपाही रिंकी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें