फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मॉडल शॉप संचालक पर फायरिंग, नकदी-जेवर लूटे

विज्ञापन
कांधला में शराब ठेका संचालक रोमी मलिक से पूछताछ करती एसओजी टीम । - फोटो : इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव भभीसा स्थित अंगेजी शराब की दुकान (मॉडल शॉप) के संचालक गुलबीर मलिक उर्फ रोमी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग व हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने 75 हजार रुपये नकद, सोने की चेन व अंगूठी आदि सामान लूट किया और भाग गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी गुलबीर मलिक रोज की तरह बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे शराब बिक्री के रुपये बैग में रखकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। गुलबीर के मुताबिक जब वह बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने उससे रकम से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी हसली की हड्डी टूट गई। बदमाशों ने तमंचे से फायर किया और मारपीट कर उससे बैग, जिसमें करीब 50 हजार रुपये, पर्स, जिसमें लगभग 25 हजार रुपये, तीन तोला वजन की सोने की चेन, सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश फायर करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल में उसका उपचार कराया, जहां से उसे शामली रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें