फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को शुद्ध बनाएंगे

विज्ञापन
शामली एक युद्व पटाखो के विरूद्ध अभियान के दोरान शपथ लेते शक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को शुद्ध बनाएंगे
विज्ञापन

शामली। वीवी इंटर कालेज शामली में पर्यावरण की शुद्धता के लिए शिक्षकों ने पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए दिवाली पर पटाखे न जलाने की शपथ ली।
बृहस्पतिवार को वीवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में चीफ प्रोक्टर डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि जिले में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दिवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण की स्थिति विकट हो जाती है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। डॉ. अनुराग शर्मा ने पटाखों से होने वाली सांस की बीमारी के बारे में जागरूक किया। एनसीसी प्रभारी रजनीश कुमार ने पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार ने पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने दिवाली पर पटाखे न जलाने की शपथ लेते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। कअध्यक्षता कालेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक संजय संगल ने की। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने मिष्ठान वितरित करते हुए सभी को त्योहारों की शुुुुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ. शशि वर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, दिनेश तोमर, राजनाथ, अनुराधा, नीरज, मुकेश शर्मा, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें