फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा में ले जाए जा रहे पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा में लादकर ले जाए जा रहे बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने ई रिक्शा चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पटाखा मंगाने वाला व्यापारी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात हनुमान रोड अग्रसेन पार्क के निकट ई रिक्शा में लादकर गत्ते के डिब्बे में बड़ी मात्रा छिपाकर ले जाए जा रहे पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने ई-रिक्शा समेत पटाखों को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में ई रिक्शा चालक ने अपना नाम सोमपाल निवासी गांव खेड़ीकरमू बताया। उसने बताया कि वह गुरुद्वारा तिराहा के निकट स्थित ट्रांसपोर्ट से पटाखे लादकर शिवाजी नगर निकट अजंता चौक निवासी रोहित जैन के घर ले जा रहा था। पुलिस ने पटाखे मंगाने वाले व्यापारी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ई रिक्शा में नौ डिब्बे पटाखे, फुलझड़ी, चरखी, स्काईशॉट और अनार आदि बरामद हुए हैं। इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें