फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडा गांव में लोगों ने सड़क निर्माण रोका

विज्ञापन
ऊन- के गांव टोडा में पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, ऊन। ब्लॉक क्षेत्र के टोडा गांव के लोगों ने सड़क और पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कार्य रोक दिया। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में मौके पर एई पहुंचे और ठेकेदार को अच्छी क्वालिटी की ईंट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव केरटू से टोडा मोड़ व टोडा मोड़ से पानथुपूरा मार्ग तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गांव के विकास, मोनू, विनीत, उत्तम, रोहित, कालू आदि ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के मार्ग में जो पुलिया है, उनमें घटिया किस्म की ईंट लगाई जा रही है। उन्होंने मौके पर हंगामा करते हुए सड़क का निर्माण कार्य बंद करा दिया और मांग की कि जब तक सक्षम अधिकारी सड़क की जांच नहीं करते, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एई अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण में लगाई जा रही ईंटों का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद घटिया क्वालिटी की ईंटों को हटवा दिया गया है और ठेकेदार को अच्छी क्वालिटी की ईंट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें