फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पंखे-कूलर भी फेल

विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रविवार दोपहर में आसमान से आग बरसी। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पाए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचते रहे। वाहनों के इंतजार में खड़े यात्री छांव की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

दिनभर शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते राहगीरों का बुरा हो गया। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोग छांव देखते ही दो मिनट ते लिए सुस्ताने रुक जाते। किसी काम से निकले लोगों को चिलचिलाती धूप ने परेशान कर दिया। धूप से बचाव के लिए लोग छाता और कपड़े से मुंह को ढककर निकले। वाहन स्टैंड पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान कुछ कम होगा। मंगलवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें