शामली नगर पालिका में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में रक्त देते किसान?
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर शामली नगर पालिका परिषद के हाल में रक्त दान शिविर लगाया गया। इस मौके पर 25 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। रक्तदान करने वालों में भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, अरविंद खोडसमा, नवीन राठी, लोकेंद्र ऊन, डॉ. उदयवीर सिंह, संजीव राठी, अर्जुन सिंह अनुज खाटियान, तालिब चौधरी, गय्यूर हसन, ब्रह्मपाल, मुनव्वर, अमरीश मलिक आदि मौजूद रहे। अंबा ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा।