फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टायर मार्केट की दो दुकानों में आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान

Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली की टायर मार्केट में दुकानों में लगी आग। दुकानदार - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। शहर की टायर मार्केट में सोमवार देर रात दो दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग से दुकानों में रखे टायर जलकर राख हो गए। हादसे में करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

टायर मार्केट में नौशाद और कल्लू कुरैशी की टायर की दुकानें हैं। सोमवार रात करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। दुकानों के अंदर और बाहर रखे टायरों ने देखते ही देखते आग पकड़ ली। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस दौरान आग की चपेट में आकर बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दिल्ली रोड से लेकर बुढ़ाना रोड तक की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदार नौशाद ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात महिला द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आग से मार्ग भी रहा बाधित
शामली। आग लगने के कारण टायर मार्केट वाला मार्ग भी कुछ समय के लिए बंद रहा। देर रात बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आगजनी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शामली की टायर मार्केट में दुकानों में लगी आग। दुकानदार- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें