कैराना आर्यपुरी बाईपास पर पराली के ढेर में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कस्बा कैराना में आर्यपुरी के निकट शामली बाइपास पर खुले मैदान में लगाए गए पराली के स्टॉक (ढेर) में सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से पराली अंदर तक सुलगती चली गई और धुंआ ही धुंआ छा गया। सूचना पर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कस्बा कैराना में आर्यपुरी देहात स्थित बाईपास के पास इरफान निवासी मोहल्ला इकरामपुरा ने पराली का स्टॉक लगा रखा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पराली के स्टॉक में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता उस समय चला जब उसमें धुआं उठने लगा। पराली गीली होने के कारण आग अंदर ही अंदर फैलती चली गई।