फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कैराना में कांधला रोड पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कांधला रोड पर शनिवार रात के समय चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग के चलते कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढे 12 बजे बागपत जिले के बड़ौत निवासी तालिब एस्कोडा लोरा कार से कैराना से कांधला की ओर जा रहा था। कांधला रोड पर ऊंचा गांव से पहले मायापुर रजवाहा पुलिया के पास अचानक कार में आग लग गई। जिसके बाद कार चला रहे तालिब ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल विभाग के फायर कर्मी मनोज ने बताया कि कार डीजल की थी तथा पुरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें