फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शॉर्ट सर्किट से मकान व दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव नोनागली में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से मकान और सटी परचून की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण घर और दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि ललित जैन व डॉ. श्रीपाल जैन के मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
हादसे में एलईडी टीवी, कूलर, घरेलू सामान और दुकान का पूरा माल जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान गांव निवासी जुनैद झुलस गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें