शामली में धीमान पुरा मार्ग पर इलक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लगने के बाद लगी भीड़ । संवाद
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ी ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। दमकल की दो गाड़ी ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
धीमानपुरा निवासी राजीव धीमाान और संजय धीमान दोनों भाइयों की की घर के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स के पार्ट्स की होलसेल की दुकान है। बुधवार सुबह करीब चार बजे लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखकर दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। आग लगने के दौरान आसपास भी धुएं का गुब्बार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत बन गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और शटर को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग़ पर काबू पाया। दुकान मलिक संजय धीमान का कहना है की आग से नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया गया है, लेकिन 15 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।
शामली में धीमान पुरा मार्ग पर इलक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लगने के बाद लगी भीड़ । संवाद