फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बांस गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। बृहस्पतिवार रात्रि में तीतर वाडा रोड पर स्थित बांस के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


तीतरवाडा वाड़ा रोड पर अय्यूब मंसूरी का बास बाही का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अय्यूब मंसूरी ने बताया कि सामान जलने के कारण उसका करीब साढ़े 3 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें