फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सब्जी मंडी परिसर में आढ़तियों की तीन दुकानों में लगी आग

Mon, 27 May 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शनिवार देर रात सब्जी मंडी परिसर में मौजूद तीन आढ़तियों की सब्जी की दुकानों में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी सब्जी व अन्य सामान जलकर खराब हो गया था।
विज्ञापन

कैराना भूरा रोड स्थित सब्जी मंडी परिसर में मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी सलीम, मोहल्ला खेलकला निवासी मो. सालिम व मोहल्ला बेगमपुर निवासी दिलशाद की सब्जी की दुकानें है। दुकानों में आढ़तियों ने सब्जियों का स्टॉक लगा रखा है। शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक तीनों दुकानों में आग लग गई। आग लगने के बाद मंडी परिसर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष मारूफ को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद समिति के अध्यक्ष फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए दुकानदारों के साथ मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मारूफ ने बताया कि आग लगने से सलीम की 10 बोरी नींबू, 10 बोरी लहसुन, व 5 बोरी अदरक, मोहम्मद सालिम के कांटे, काउंटर व अन्य सामन तथा दिलशाद के 10 कट्टे प्याज, भिंडी लौकी व पांच बोरे नारियल के जलकर राख हो गए। आग लगने से तीनों आढ़तियों का करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। वहीं पीड़ित आढ़तियों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें