फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फैक्टरी में लगी आग से मची अफरातफरी, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग

Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल विभाग
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में गांव लिलौन निवासी सलमान की स्क्रैप गलाने की फैक्टरी है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे फैक्टरी के स्क्रैप में अचानक आग लग गई। हादसे के समय फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी मजदूर सकुशल फैक्टरी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग की तीन गाड़ी पहुंची और दोपहर डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग अंदर ही अंदर सुलगती रहने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में कई बार गाड़ी खाली हुई, जिसके बाद पेपर मिल से पानी लाना पड़ा। एफएसओ युवकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। आग लगने के दौरान ऊर्जा निगम की तरफ से एहतियात के तौर पर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।
नाशपाती से लदा ट्रक पलटा, चालक-सहचालक घायल

शामली। पंजाब के गुरदासपुर निवासी चालक सोदिक सिंह और सहचालक जितेंद्र ट्रक में नाशपाती लादकर अमृतसर से बिहार जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब वे शामली में मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले शामली-टपराना बाईपास सहारनपुर रोड पर साईं धाम के निकट पहुंचे, तो मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और सहचालक के सिर व हाथ-पैर में चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया और नाशपाती दूसरे ट्रक से भिजवाई गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें