फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने वाली मिलों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान न करने वाली मिलों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने बकाया गन्ना भुगतान न करने पर जिले के चीनी मिलों के अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने शामली चीनी मिल के यूनिटहेड वीसी त्यागी को गन्ना भुगतान न करने पर फटकार लगाई और करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठाए रखा। भुगतान के आश्वासन पर उन्हें जाने दिया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिले की चीनी मिलों के अफसरों की बैठक बुलाकर पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की चीनी मिलों ने 727.86 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदकर मात्र 100.58 करोड रुपये का भुगतान किया है। जिसमें शामली चीनी मिल ने 12.40 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल ने 47.33 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 40.85 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 100.58 करोड रुपये का गन्ना भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों पर 627.28 करोड़ बकाया हैं। जिसमें शामली चीनी मिल 214.56 करोड़, ऊन चीनी मिल 161.68 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल पर 251.03 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलें 13.82 प्रतिशत भुगतान कर पाई हैं। डीएम जसजीत कौर के सामने आगामी 31 मार्च तक शामली चीनी मिल ने 30 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 40 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल ने 30 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। डीएम ने चेतावनी दी कि समय पर बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, चीनी मिल से यूनिट हेड वीसी त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, एकाउंट हेड विक्रम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें