फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे में तीन दोस्तों की मौत में बुलेरो चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला थानाक्षेत्र में पांच दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एलम कट पर बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार जिला बागपत के गांव असारा निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। परिजनों की तरफ से कांधला थाने पर बुलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव असारा निवासी तीन दोस्त मोईन पुत्र लुकमान, मोईन खान पुत्र अब्बास और साहुल दो मार्च को किसी काम से गांव से कांधला जा रहे थे। कांधला क्षेत्र में हाईवे पर एलम कट के निकट सामने से आई बुलेरो से बाइक की टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बुलेरो पोल से टकरा गई थी।
हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्तों के अलावा बुलेरो सवार दो लोग घायल हुए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मोईन व मोईन खान को मृत घोषित कर दिया था जबकि साहुल को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया था। मुजफ्फरनगर से पहले ही रास्ते में साहुल की भी मौत हो गई थी। मृतकों के चाचा गांव असारा निवासी जफरूल्ला की तरफ से कांधला थाने पर बुलेरो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफरूल्ला ने बताया उसके तीनों भतीजे हरियाणा के पानीपत में हैंडलूम का कार्य करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें