फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, निलंबित

विज्ञापन
शामली में पकड़ा गया सिपाही सचिन का फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पुलिस का रौब दिखाकर उगाही करने वाले झिंझाना थाने में तैनात तीन सिपाहियों के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार रात एंटी करप्शन की टीम ने एक सिपाही को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य दो सिपाही मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के सीओ शमशेर सिंह ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बताया कि सात अगस्त को गांव पावटी निवासी मेहंदी हसन ने एंटी करप्शन कार्यालय मेरठ में शिकायत दर्ज कराई थी कि छह अगस्त की रात करीब आठ बजे वह अपने बीमार रिश्तेदार शहीद और पत्नी सरातुल के साथ कार से झिंझाना इमाम साहब की मजार पर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में डेयरी अड्डे पर झिंझाना थाने की गाड़ी ने आकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी में झिंझाना थाने में तैनात सिपाही शौकीन, अंकित और एक दरोगा, जिसका नाम वह नहीं जानते बैठे थे। पुलिसकर्मियों ने उसे तांत्रिक बताकर जेल भेजने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। मामला बढ़ता देख उन्होेंने अपने चचेरे भाई यासीन को मौके पर बुलाया। इसके बाद 50 हजार रुपये देने पर बात बनी।
इस शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार रात में गाड़ी वाला चौराहे पर सिपाही सचिन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि मौके से अन्य दो पुलिसकर्मी शौकीन और अंकुर फरार हो गए। एंटी करप्शन टीम ने पकड़े गए सिपाही सचिन के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में सिपाही सचिन, हैड कांस्टेबल शौकीन और कांस्टेबल अंकुर के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी विनय गौतम ने बताया कि दोपहर में एंटी करप्शन की टीम सिपाही सचिन को अपने साथ मेरठ कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई है। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम में ये रहे शामिल
सीओ शमशेर सिंह, निरीक्षक सुधीर कुमार, बीलवान, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक सोहनलाल प्रेमी, निरीक्षक हरिओम शर्मा, निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार, आरक्षी यशपाल सिंह टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें