फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वीडियो चोरी करने पर सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला ने बीएसएफ के सिपाही के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिपाही पर आरोप है कि उसने महिला के मोबाइल फोन से पर्सनल फोटो और स्क्रीन शॉट चोरी कर उसकी ससुराल भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गढ़ीपुख्ता थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी को गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी से पहले वह गांव के बीएसएफ के सिपाही नितिन से बात करती थी। नितिन की तैनाती जम्मू कश्मीन में है। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर अपने फोन में चलाया हुआ था। शादी के दौरान उसने धमकी दी थी कि वह उसकी वीडियो और चैटिंग उसके पति को भेज देगा। पीड़िता के मुताबिक 13 मार्च को आरोपी ने उसके फोन से चुराई गई कुछ पर्सनल वीडियो और स्क्रीन शॉट डाक से उसकी ससुराल भेज दिए। इसे लेकर ससुराल वालों ने भी उसके साथ मारपीट की। वह अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें