फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 400 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं के धरना देेने पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए धरने की वीडियो को खंगालने के साथ ही आरोपियों को चिह्नित करना शुरू किया है।
विज्ञापन

उधर, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को न्यायिक होना चाहिए। रिपोर्ट दर्ज कर जनमानस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
एसएसपी कार्यालय पर धरने को लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज किया है। धरने की कई वीडियो शनिवार को वायरल हुई थी। एक वीडियो में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह पुलिस की वर्दी फाड़ने की चेतावनी देते हुए नजर आ रहे है। इसके बाद पुलिस ने धरना देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बिजनौर निवासी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, बुलंदशहर निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी, मोहित, चरथावल के ब्लाॅक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह को नामजद कर 400 लोगों के खिलाफ देर रात शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरे दिन धरना से संबंधित वीडियो एकत्र कराई और उनके आधार पर आरोपियों को चिह्नित करना शुरू किया है।
विज्ञापन

पुलिस जाम से संबंधित फोटो भी कर रही है। पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं के सदस्यों की दो गाड़ियों का चालान भी किया था।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि कानून का पालन सबके लिए बराबर होना चाहिए। पुलिस के अधिकारियों को न्यायिक होना चाहिए। जनपद में लोगों को धीमे-धीमे तरीके से जहर देकर उनकी सांस को तोड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पर्यावरण अधिनियम, जल प्रदूषण व वायु प्रदूषण के तहत कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पुलिस उल्टे उन पर कार्रवाई कर रही है जो ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठा रहे है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस का डंडा सख्त रहना चाहिए। मुजफ्फरनगर का दम घोंटने वाले लोगों से लड़ाई लड़ते हुए उन्हें जेल जाना पड़ा तो अपना सौभाग्य समझेंगे। पुलिस कानून का राज कायम रखे।
हम जीरो टोलरेंस की बात करते हैं, वह गुंडागर्दी की बात करते हैं। पुलिस कानून का राज स्थापित करेगी तो हम सहयोग करेंगे। यदि ऐसा लगता है कि उन्हें जेल भेजने के बाद माफियाओं पर कार्रवाई करेंगे तो भी वह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें