फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लेनदेन में सात जन्मों के बंधन में आ रही दरार

Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दंपतियों के बीच अब पैसों के लेनदेन और बैंक ऋण को लेकर विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं। कहीं पति द्वारा पत्नी के नाम पर बिना जानकारी लोन ले लिया गया तो कहीं विवाहिताओं द्वारा पति को बिना बताए मायके में रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन

इन मामलों के चलते कई परिवारों में तनाव बढ़ गया है और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। वन स्टॉप सेंटर में ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां दंपतियों के बीच विवाद सुलझाने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। nबिना जानकारी लिए लोन बना विवाद की वजह : शहर के मुजफ्फरनगर रोड निवासी एक विवाहिता ने 2 जून को वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी कि उसके पति ने उसके नाम पर बैंक से लोन लिया था। लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाने पर बैंक से कॉल आने के बाद उसे इस पूरे मामले की जानकारी हुई। विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट की गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग कर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। nकैराना में भैंस लोन को लेकर विवाद : कैराना की एक महिला ने 3 जून को शिकायत दी कि उसके पति ने उसके नाम पर भैंस खरीदने के लिए लोन लिया था, जिसकी किस्तें नहीं चुकाई गईं।
बैंक की कॉल आने पर महिला को लोन की जानकारी हुई। विरोध करने पर मारपीट का आरोप भी सामने आया है। nमायके रुपये ट्रांसफर करने से भी बिगड़े रिश्ते : कांधला की एक विवाहिता के मामले में वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों की जांच में सामने आया कि उसने पति को बिना बताए कई बार मायके में रुपये ट्रांसफर किए, जिससे घर में विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति द्वारा विरोध करने पर मामला और गंभीर हो गया। अधिकारी काउंसिलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें