फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेसवे के धंसे किनारों और गड्ढों को मिट्टी से भरा

Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालकर भरे गए गड्ढे व किनारे। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ख्यावड़ी कट के पास बारिश के कारण मिट्टी बहने से धंसे किनारों और गड्ढों को एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर भर दिया है। पहली बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के किनारों के धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के किनारे पर ख्यावड़ी कट के पास बारिश में मिट्टी धंसने से गड्ढे बन गए थे। साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारों के नीचे से मिट्टी धंस गई थी, जिससे हादसा होने का खतरा बन गया था। शनिवार को एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी की टीम पहुंची और बारिश में क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने गड्ढों में मिट्टी भराव, समतलीकरण और किनारों को मजबूत करने का कार्य किया। ग्रामीण अनुज व संजय का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य होने से हादसा होने का खतरा बच गया है।
विज्ञापन

गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ था। उन्होंने मांग की कि एक्सप्रेसवे के अन्य हिस्सों की भी नियमित निगरानी की जाए, ताकि बरसात के मौसम में कहीं और ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें