फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए मचेगी मारामारी

Tue, 13 Jun 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई और यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिले के चार डिग्री कॉलेजों में जितनी सीटें निर्धारित है, उसके सापेक्ष करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलना कठिन हो जाएगा। इन विद्यार्थियों को दाखिले के लिए किसी और जिले का रुख करना पड़ेगा। ऐसे में डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी मचनी तय है। 
विज्ञापन


जनपद में चार डिग्री कॉलेजों में दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज हैं। यूनिवर्सिटी की गाइड लाइन के अनुसार 20 जून से 28 तक पंजीकरण होने के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ होनी है।

यूपी बोर्ड और सीबीएसई का रिजल्ट आ चुका है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 10870 बच्चों में से 9485 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, सीबीएसई के इंटर में पंजीकृत 2176 बच्चों में से 1850 बच्चे पास हुए। दोनों बोर्ड में इंटर में 11,335 बच्चे पास हुए, जिनको ग्रेजुएशन में दाखिला लेना है।
विज्ञापन


दाखिले के लिए जनपद के डिग्री कॉलेजों में मारामारी मचने वाली है। सभी संकायों में मिलाकर कुल 2200 सीटें है। सभी सीटें भरने के बाद लगभग नौ हजार छात्र-छात्राओं को अन्य जिलों की ओर रुख करना पड़ेगा या फिर प्राइवेट फार्म भरने पड़ेंगे। गौरतलब है कि शामली के वीवी पीजी कॉलेज मेें बीए और बीकॉम में 720, आरके पीजी कॉलेज मेें बीकॉम, बीएससी, बीएससी (कृषि) में 600 सीटें, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में 520 और राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में 360 सीटें हैं।       
विज्ञापन


 संकायवार सीटों की स्थिति 
वीवी पीजी कॉलेज शामली      
बीए        500      
बीकॉम        120      
आरके पीजी कॉलेज शामली      
बीएससी        300      
बीकॉम        120      
बीएससी एजी    180      
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना      
बीएससी        180      
बीकॉम        120      
बीए        320      
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला
बीए        240      
बीएससी        120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें