फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट-पथराव, महिलाओं सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव नाला में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे चले गए और पथराव हो गया। संघर्ष में महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने अपना उपचार कराने के बाद एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नाला निवासी कल्लू और बबलू पड़ोसी हैं। बबलू ने गांव में किराना की दुकान खोल रखी है। कल्लू पक्ष के लोग दुकान पर सामान लेने गए तो उधार को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग हंगामा सुनकर मौके पर जमा हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल पड़े और पथराव भी हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मारपीट में कल्लू पक्ष की ओर से कल्लू, कमलेश व छोटू जबकि बबलू पक्ष की ओर से सर्वेश, कमलेश व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें