फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी को लेकर मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपतराय में आतिशबाजी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सचिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात दीपावली पूजन के बाद वे परिवार सहित दीये रखने गए थे। इस दौरान वे बच्चों के साथ आतिशबाजी देख रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के दो भाइयों ने रंजिश के चलते उनकी तरफ आतिशबाजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटा घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में सचिन को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, गांव खेड़ीकरमू निवासी गोपाल, अंकित का गांव के ही जॉनी के साथ आतिशबाजी करने को लेकर रविवार देर रात विवाद हो गया। दोनों पक्ष में पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकाकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि रात में दो स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई थी। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। उधर, कैराना में रविवार रात दीपावली पर पानीपत रोड गुलशननगर निवासी जोगिन्द्र अपने घर के बाहर पटाखे छोड़ रहा था। इसी दौरान एक पटाखा पड़ोसी शौकत अली के मकान में जा गिरा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें