कांधला। गांव किवाना में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के गांव किवाना निवासी मोनू व धर्मवीर के मकान आसपास है । दोनों पक्षों के लोगों में आए दिन किसी न किसी बात पर लेकर विवाद बना रहता है। आरोप है कि बुधवार दोपहर मोनू और धर्मवीर पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो गांव के लोगों ने दोनों के बीच मे निपटारा करा दिया, लेकिन कुछ देर के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने थाने में युवती के साथ छेड़छाड़ की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।