शामली। स्कॉटिश में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में फिबियंस हाउस ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर अपना जलवा दिखाया।
अंतिम दिन सभी प्रतियोगिता के फाइनल कराए गए। जिसमेें जूनियर वर्ग खो-खो में फिबियंस हाउस प्रथम रहा ओर टाइटन हाउस द्वितीय। बैडमिंटन जूनियर वर्ग में गर्ल्स में स्पार्टन प्रथम और फिबियंस द्वितीय व टाइटन हाउस तृतीय रह। खो-खो जूनियर गर्ल्स में फिबियंस हाउस प्रथम, टाइटन द्वितीय व स्पार्टन हाउस तृतीय रहा।
स्केटिंग सब जूनियर वर्ग में अजय कुमार, निशांक कश्यप, अदिति प्रथम व आदित्य भारद्वाज द्वितीय एंव करण तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में टाइटन हाउस प्रथम, स्पार्टन द्वितीय व फिबियंस तृतीय स्थान पर रहा। वही 400 मीटर दौड सीनियर वर्ग में टाइटन हाउस प्रथम, स्पार्टन द्वितीय व ग्लेडियटर तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में फिबियंस हाउस की शिरिल व ग्लेडियटर हाउस की छवि ने द्वितीय व फिबियंस हाउस की तनु तृतीय स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर खेल अध्यापक विकास खैवाल, राखी राणा, रविंद्र भारद्वाज, नितिन गर्ग, संजीव, नितिन मुकेश, बी मेहंती, सीमा पुंडीर, कपिल गौड़, तनवीर अहमद, शिवम गर्ग, पूजा सरोहा, प्रेम संगल, दीपा, नीरु आदि मौजूद रहे।