फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घंटों लेट रही ट्रेन

Tue, 01 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली।  भैया दूज पर दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहिये जाम हो गए। जिस कारण दिल्ली से शामली और सहारनपुर व हरिद्वार जाने वाली कई ट्रेनें घंटों प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को   पूरे दिन खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


भैयादूज के दिन दिल्ली से सुबह 7.40 बजे शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन चलकर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे रुकी। सवारियां उतार शामली के लिए जैसे यह ट्रेन रवाना हुई तो उसके पहिये जाम हो गए। जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। आननफानन में जाम पहिये को ठीक कराकर ट्रेन को बड़ौत-शामली के लिए रवाना किया गया।

यह पैसेंजर ट्रेन शामली तीन घंटा लेट दोपहर दो बजे पहुंची। सहारनपुुर जाने वाली पैसेंजर    लाल ट्रेन के लेट हो जाने से  शामली रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानी का    सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सवा दो बजे लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। पूर्वाह्न 11.00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का शाम दोपहर दो बजे का है। 

यह पैसेंजर ट्रेन एक घंटा दस मिनट लेट शामली रेलवे स्टेशन पर साढे़ तीन बजे के लगभग पहुंची। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे लेट शाम साढे़ छह बजे पहुंची। यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि बागपत रोड पर लाल ट्रेन के पहिया जाम होजाने से कई पैसेंजर ट्रेनें घंटों देरी से चली। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें