फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा, 16 नमूने लिए

विज्ञापन
शामली सहकारी गन्ना विकास समिति के गोदाम पर छापेमारी करते जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा, 16 नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने और निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिले में कई दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान उर्वरक के 16 नमूने लिए गए। शामली तहसील क्षेत्र में एसडीएम शामली बृजेश कुमार के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर ने सहकारी गन्ना विकास समिति शामली और साधन सहकारी समिति चूनसा पर छापा मारा। इस दौरान 10 नमूने लिए गए।
कैराना तहसील क्षेत्र में एसडीएम कैराना के साथ उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने नेशनल फर्टिलाइजर और रामस्वरूप एंड संस व रामनारायण लोकेश कुमार के यहां छापा मारा। इस दौरान चार नमूने लिए। तहसील ऊन में एसडीएम विशु राजा के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने सहकारी समिति गढ़ी पुख्ता पर छापा मारा, यहां से दो नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मेमो देने व ई-पोश मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि नमूनों को शीघ्र ही जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शामली सहकारी गन्ना विकास समिति के गोदाम पर छापेमारी करते जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें