फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए घर पर बनी चीजें खिलाएं

Sun, 19 Apr 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश अनुरागी।
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शनिवार को अभिभावकों के बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का घर बैठे फोन पर समाधान कराया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश अनुरागी ने सलाह दी कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए घर में बनी चीजें खिलाना बेहतर हैं। बाहर की चीजों से परहेज रखें।
विज्ञापन

सवाल : मेरा डेढ़ साल का बेटा शंभू है, आठ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद जुकाम व खांसी हो रही है। (अरविंद, बधेव)
जवाब : बच्चे का ठंडी और खट्ठी चीजों से परहेज रखे। बाहर की चीज न खिलाएं। खांसी का सिरप दे सकते हैं। इसके बाद भी कोई समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर कक्ष नंबर 27 में दिखा दे।
सवाल : मेरा एक साल का बेटा शुभम बार बार दस्त करता है और कमजोरी है। दवा से आराम आता है, लेकिन 15 दिन में फिर यही समस्या होती है। (रवि कुमार, कैराना )
जवाब : बच्चे को चीनी घोलकर दूध न पिलाए। बिना मसाले का गुड़ दूध में घोलकर पिला दें। उसे बाहर की चीजें खाने को न दे। उसका वजन कराएं, अगर वजन कम है तो उसे जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
विज्ञापन


सवाल : मेरी 14 माह की बच्ची है, कुछ खिलाते या दूध पिलाते है तो उल्टी करती है। (भूपेश चौधरी, बाबरी )
जवाब : पेट में तेजाब बनने या कीड़े होने से इस तरह की समस्या हो सकती है। एल्बेंडाजोल का सिरप पहली बार में 200 मिलीग्राम दे। इसके 15 दिन बाद फिर 200 मिलीग्राम सिरप दें। फिर भी आराम नहीं आता तो जिला अस्पताल में बच्ची को दिखाएं।
सवाल : पौने दो साल का बेटा वर्णिक है, सही से नहीं बोल पाता। (अमित कुमार, काकानगर शामली )
जवाब : इसके लिए मेरठ मेडिकल में थैरेपी सिखाने की सुविधा है, बच्चे को लेकर वहां जाए। इससे समस्या का समाधान होगा।
सवाल : बेटा 13 वर्ष का है जुकाम व खांसी बार बार होता है (मोहित कुमार, गोगवान )

जवाब : इसमें बच्चे के बलगम की जांच करानी होगी। अपने नजदीकी थानाभवन सीएचसी में या जिला अस्पताल में आकर जांच कराए। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मेरे दो बच्चे तीन साल व एक साल का है। पेट में दर्द होने के साथ बुखार रहता है और खाना पीना छोड़ देते हैं। (सुनीता, शामली)
जवाब : बाहर की चीजें खाने को न दे, छोटे बच्चों को को ऊपर का दूध न पिलाए और घर में बना खाना खिलाए। दो साल से पहले गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए। यह समस्या एलर्जी से हो सकती है, गेहूं का आटा खाने से यह समस्या हो सकती है। मेरठ मेडिकल में जांच कराए। इसके बाद उपचार किया जाएगा।
सवाल : मेरा साढे़ 15 साल का बेटा है, दो माह से शौच में रक्त आ रहा है। (विजय कुमार, शामली)
जवाब : इसके लिए मेरठ मेडिकल में बड़ी आंत की जांच करानी होगी। जांच के बाद उपचार कराने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
सवाल : ढाई साल का बच्चा है। ढाई महीने से खांसी हो रही है। (रामपाल, कासोपुर)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर 27 नंबर कमरे में दिखाए। तब तक बाहर की चीजे, कटे फल व तली हुई चीजें न दे।
सवाल : मेरा दस साल का बेटा है, उसे सप्ताह में तीन चार बार नाक से खून आने लगता है। (गौरव, शामली)
जवाब : जिला अस्पताल में बच्चे को लाकर ईएनटी चिकित्सक को दिखाए। घर पर बूरा में देसी घी मिलाकर खिलाए, इससे आराम मिलेगा। बूरा को रोज एक समय भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल : मेरी 15 साल की लड़की है। उसे हर तीसरे चौथे दिन पित्त सा उखड़ जाता है और चकत्ते से बन जाते हैं। (मोहम्मद हुसैन, गढ़ीहसनपुर)
जवाब : पेट में कीड़े हो सकते हैं, या फिर किसी अन्य चीज से एलर्जी हो सकती है। जिला अस्पताल में आकर त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखा दे।

सवाल : मेरे 14 साल का बेटा शिवा है। उसे हल्की खांसी व जुकाम रहता है। (अंकित, ऊन)
जवाब : गर्म पानी की भाप दें, मुल्हैटी को मुंह में रखकर चबाए। फिर भी कोई समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर जांच कराएं।

सवाल : मेरा चार साल का बच्चा है, जब वह तेज बोलता है तो दायी तरफ की नस फूल जाती है। (जावेद, जिजौला)
जवाब : एक बार आकर अस्पताल में दिखाएं, तभी सही पता चल सकेगा। इसके बाद ही उपचार शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें