फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल में फिर आई खराबी, जाम में जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली मिल में फिर आई खराबी, जाम में जूझे लोग
विज्ञापन

शामली। शामली चीनी में आई तकनीकी खराबी के चलते शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। शनिवार को भी गन्ने से लदे वाहनों के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम के हालात बने रहे।
बृहस्पतिवार मध्य रात्रि 12 बजे के लगभग शामली चीनी मिल तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई थी। 12 घंटे से ज्यादा समय तक मिल बंद होने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद चालू की गई। शनिवार सुबह फिर से तकनीकी खराबी के चलते मिल छह घंटे तक बंद रही। इसके बाद पूरे दिन कभी शामली चीनी मिल कभी बंद और कभी चालू रही। जिस कारण शहर के मुख्य मार्गों से लेकर शामली मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने से लदे वाहनों की कतार लगती चली गई।
विज्ञापन

गन्ने लदे वाहनों के कारण शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक, कोतवाली रोड, अस्पताल एवं बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड से फव्वारा चौक से विजय चौक तक जाम के हालात बन गए। दूसरी ओर शहर के अग्रसेन पार्क, शिवचौक से धीमानपुरा फाटक पार गुरुद्वारा रोड, पंजाबी कालोनी से लेकर कुड़ाना मोड़, मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड स्थित चीनी मिल गेट से लेकर गली वोहरा वाली के मोड़ से लेकर अस्पताल रोड हनुमान धाम रोड, कोतवाली गेट तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शनिवार सुबह शामली चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो गई थी। पूरे दिन मिल कभी बंद और चालू रही। जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। चीनी मिल ने पांच मई के बाद गन्ने का इंडेंट जारी नहीं किया है। गन्ने का जाम खत्म होने के बाद गन्ने का इंडेंट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें