जिले में खुला ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन मास्क बैंक
शामली। लायंस क्लब क्राउन ने ओर से जिले में ऑक्सीमीटर एवं ऑक्सीजन मास्क बैंक की स्थापना की गई है। शनिवार को ओपन जिम पार्क गोशाला रोड पर स्थित वरिष्ठ नागरिक सवा समिति भवन मेें भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने शुभारंभ किया।
परियोजना के संचालक, ऑक्सीजन फ्लोमीटर बैंक के संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि एक निश्चित जमानत राशि जमा करके लोगों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा। सामान वापस आने के बाद जमानत राशि वापस कर दी जाएगी। क्लब के अध्यक्ष आशु गर्ग ने बताया कि बैंक की स्थापना के लिए पांच आक्सीजन फ्लोमीटर लायंस क्लब दोआब और एक आक्सीजन फ्लोमीटर रोटेरियन अजय बाबू शर्मा के माध्यम से प्राप्त हुए।
एल टू हास्पिटल में सेवा देने वाले डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला कोर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा, लायंस क्लब दोआब के रजत अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, आशीष मित्तल झिंझाना, भारतीय जैन संघठना शामली के सचिन जैन, अनुराग जैन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति से रमेशचंद विश्वकर्मा, सर्वसेवास सम्मान समिति के गिरधारी लाल नारंग, रीजन चेयरमैन अनूप तायल मौजूद रहे। संचालन लायन संजय संगल ने किया।