फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरसात में फॉल्ट, बिजली-पानी को तरसे लोग

Sat, 24 Jan 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गढ़ीपुख्ता मार्ग पर विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी । सौ से विद्युत विभाग
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को हुई लगातार बरसात में हुए फॉल्ट से जिलेभर की बिजली पानी दिनभर बाधित रही, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की टीमें दिनभर आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन कई इलाकों में घंटों बाद भी बिजली नहीं आ सकी।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड, कांबोज कॉलोनी, कैराना रोड सहित औद्योगिक क्षेत्र में बरसात के दौरान अचानक ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी और लाइनों में फॉल्ट आ गया। सुबह लोग उठे तो बिजली गायब थी। बिजली के साथ जलापूर्ति भी ठप रही। लोग सुबह सवेरे से लेकर शाम तक परेशान रहे। पानी को लेकर मारामारी मची रही। बरसात में लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा। उधर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से फैक्ट्रियों और इकाइयों का संचालन ठप हो गया।
कई उद्यमियों ने बताया कि बिजली न होने से मशीनें बंद रहीं और मजदूरों को खाली बैठना पड़ा।
नगर निवासी पंकज कुमार, उमंग कुमार और मोहित ने बताया कि हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। आए दिन होने वाली इस समस्या से लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जर्जर बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों को बदले बिना समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट हो गया था, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सूचना मिलते ही विभाग की टीमें मौके पर भेजी गईं और फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
झिंझाना कस्बे में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी दिनभर प्रयास करते रहे, लेकिन देर शाम करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। बिजली न आने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शामली में गढ़ीपुख्ता मार्ग पर विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी । सौ से विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें