फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों को लेकर यमुना में कूदा पिता: सलमान और मासूम महक का शव मिला, तीन बच्चों की तलाश जारी

Sun, 05 Oct 2025 12:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: कैराना में दो दिन पहले सलमान अपने चार बच्चों को लेकर यमुना नदी में कूद गया था। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी से आहत होकर उसने वीडियो बनाया और नदी में बच्चों समेत कूद गया।
विज्ञापन
1 of 6
महक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी में सलमान और उसके बच्चों की खोज कर रहे गोताखारों ने रविवार सुबह महक (12) का शव बरामद कर लिया। सलमान (38) का शव दोपहर के समय बरामद कर लिया गया। तीन बच्चों की तलाश जारी है। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों ने विलाप करना शुरू कर दिया। इसके अलावा मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना के मोहल्ला खेलकला में पत्नी झगड़ा करके प्रेमी संग चली गई थी। उसका पति सलमान (38) अपनी बेटी महक (12), शिफा (पांच साल), नायशा (आठ माह) और बेटे आयान (तीन साल) के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में कूद गया था। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था। शनिवार को बहन ने वीडियो देखा तो मामले का पता चला।
 
विज्ञापन

3 of 6
शामली के कैराना में चार बच्चों संग यमुना में कूदा पिता - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के चश्मदीद यमुना पुल के नीचे हरियाणा के पानीपत साइड में कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि पुराने पुल से दो बच्चे अचानक नीचे नदी में आकर गिरे। उन्होंने ऊपर पुल पर देखा तो एक युवक तुरंत बाद ही दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया। 
 

4 of 6
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कूदने से पूर्व यमुना पार खाए समोसे
सलमान ने बच्चों के साथ यमुना में कूदने से पहले हरियाणा के पानीपत साइड के एक ढाबे पर समोसे खाए। ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद सलमान व चारों बच्चे यमुना नदी के पुराने पुल की ओर जाते हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मासूम समद ने भी कूदते हुए देखा
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा के गांव रामड़ा निवासी मासूम बालक समद भी पुराने पुल के नीचे खेल रहा था। समद ने बताया कि युवक ने पहले अपने दो बच्चे नीचे गिराए और बाद में वह दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना नदी में कूद गया। उसने बाबा शिवगिरी को भी बताया था। 
वहां आने वाले कुछ युवकों को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा में कोल्ड ड्रिंक की दुकान करने वाले सागर ने बताया कि कल दोपहर सलमान व उसके बच्चे कई बार इधर से उधर जाते दिखाई दिए लेकिन उसे नहीं पता था कि ये यमुना में कूद जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर छाया रहा मामला
यूपी के शामली जिले में कैराना के सलमान और उसके बच्चों के यमुना में कूदने की घटना का पता चलने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भी आक्रोश जताया। कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। शामली के राजन ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि कैराना में चार बच्चों के साथ युवक सलमान के यमुना में कूदने की घटना दुखद है। जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।

ये भी देखें...
Murder In Shamli: जेल से छूटकर 11 साल बाद बाहर आया पिता का हत्यारा, बेटे ने तीन गोलियां मारकर लिया बदला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें