पंचायत के दौरान फैसले से नाखुश युवक ने अपने ही ससुर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे डाली और फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शामली में चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा की एक युवती की शादी सकौती के नौशाद नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन सही नहीं चल पाने के कारण क्षेत्र के सम्मानित लोगों के बीच पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता कराया जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान नौशाद पुत्र बाबू ने अपने ससुर इकबाल के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप है। जिसके बाद आरोपी नौशाद पंचायत से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर: कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल
इसके बाद पीड़ित इकबाल पुलिस चौकी पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि आरोपी नौशाद ने पूर्व में भी पीड़ित इकबाल की पुत्री पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी मुकदमे में फरार चल रहा था। तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।