शामली के ऊन में थानाभवन मार्ग पर हथछोया गांव में ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें पिता परमजीत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा मंजीत घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक व घायल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पानीपत के फतेहपुरी चौक तहसील कैंप निवासी परमजीत (60) अपने बेटे मंजीत (24) के साथ मोटरसाइकिल के स्क्रैप को खरीदने का काम करता था। सोमवार दोपहर को दोनों अपने ऑटो से थानाभवन में स्क्रैप का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी बीच हथछोया गांव के पास मंजीत को नींद की झपकी आने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसमें परमजीत पेड़ में टेंपो के बीच में फंस गया।