फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गांव के ही युवक से हुआ प्यार तो बेटी को दी खौफनाक मौत, शव बिटौड़े में रखकर फूंका

Sun, 11 Sep 2022 04:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली और पुलिस के समाने अंजान बना रहा। रात के अंधरे में बेटी का शव ले जा कर बिटौडे में जला डाला। पुलिस ने थाने के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस व गिरफ्तार पिता - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रेम-प्रसंग के मामलों में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को शामली जनपद में एक और बेटी आन की खातिर मौत की भेंट चढ़ गई। यहां झिंझाना क्षेत्र में पिता ने ही अपनी लाड़ली को मौत के घाट उतार दिया। बेटी का कसूर इतना था कि उसे एक युवक से मोहब्बत हो गई थी। इसकी जानकारी लगते ही पिता ने बेटी की हत्या का प्लान बनाया और उसे खौफनाक मौत दे डाली।

बेटी की हत्या के बाद कातिल पिता ने बेटी के शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया और खुद ही पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता अनजान बना रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ हुई तो टूट गया और वारदात का पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी पिता को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आगे विस्तार से जानें इस हत्याकांड की पूरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में आन की खातिर पुत्री की हत्या कर शव बिटौड़े में रखकर फूंकने वाले पिता का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस ने थाने के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढें: CM Yogi Baghpat Visit: योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से किया संवाद, हेल्थ ATM का किया उदघाटन
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार नया गांव में नाले की पटरी पर शनिवार सुबह केला पत्नी भंवर सिंह गोबर डालने गई तो उसने अपना बिटौड़ा जला देखा। इसकी जानकारी उसने पति भंवरसिंह को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया और बिटौड़े की राख में एक कंकाल और शव के जले अवशेष होने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी।

 

4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने जले हुए बिटौड़े के चारों तरफ सीमांकन कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। कंकाल के अवशेषों को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया था। इस दौरान आरोपी प्रमोद भी अनजान बनकर पुलिस के साथ घूमता रहा था।

 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अवशेषों से चूड़ी व कंगन भी मिला, जिससे कंकाल महिला का होने की आशंका भी जताई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के पहलू पर जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही प्रमोद की बेटी का अजय कश्यप पुत्र राजवीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता पर शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पिता ने बताया कि बेटी से कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी। वह अजय के साथ फरार भी हो गई थी। वापस लौटने पर परिजनों ने उसके अजय से मिलने पर रोक लगाई, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पर पिता प्रमोद ने उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली और फिर रात के अंधेरे में बेटी के शव को लेजाकर बिटौड़े में जला दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें