फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय हो जाएगी प्रत्याशियों की किस्मत

Fri, 01 Dec 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसपी एवं चुनाव प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली नगर निकाय चुनाव के लिए दस अध्यक्ष और 170 वार्ड सदस्यों की किस्मत का फैसला शुक्रवार (आज) हो जाएगा। मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मियों के अलावा बगैर पास के कोई व्यक्ति नहीं पहुंच पाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक ने शामली, कैराना और झिंझाना पहुंचकर मतगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


शामली में भैंसवाल रोड स्थित कृषि मंडी में नगर पालिका शामली, नगर पंचायत एलम, बनत, थानाभवन और जलालाबाद की मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने मंडी स्थल पर दो चबूतरों को सुरक्षित कर मतगणना के लिए टेबल और कुर्सी लगवा दी हैं। साथ ही चबूतरों को चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। एक चबूतरे पर शामली, एलम, बनत और जलालाबाद की गिनती की व्यवस्था होगी, तो दूसरे चबूतरे पर थानाभवन नगर पंचायत की मतगणना कराई जाएगी। सर्वाधिक टेबल शामली नगर पालिका के लिए लगाई गई हैं, जिनमें अध्यक्ष पद की 29 और सदस्य पद की 29 टेबलों पर चक्रानुसार मतगणना संपन्न होगी। सभी निकायों के रिटर्निंग अधिकारी मतगणना पूरी होने पर विजेता प्रत्याशी को प्रमाणपत्र जारी करेंगे।

चुनाव प्रेक्षक ने अफसरों के साथ मंत्रणा की
शामली। मतगणना की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव शामली मंडी में पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। यदि कोई व्यक्ति चुनाव परिणाम आने पर हंगामा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सील हो जाएंगे मतगणना स्थल 
शामली। मतगणना के चलते शुक्रवार को सुबह से ही भैंसवाल रोड पर कृषि मंडी स्थल को सील कर दिया जाएगा। मतगणना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर एक बैरियर लगेगा, जहां बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरा बैरियर 200 मीटर की दूरी पर रहेगा। वहां से किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि मतगणना के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी के अलावा पैरामिलिट्री के जवान भी तैनात रहेंगे।

कैराना में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
कैराना। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना के लिए कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में बेेरिकडिंग और टेबल लगाने का काम पूरा हो गया है। चुनाव प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
नगर पालिका कैराना और कांधला की मतगणना कैराना स्थित पब्लिक इंटर कालेज में शुक्रवार को होगी। कैराना पालिका के लिए कमरों के आगे बरामदे में 19-19 टेबल लगाई गई हैं, जबकि कांधला नगर पालिका की मतगणना के लिए बडे़ हाल में 10-10 टेबल लगाई गई है। इसके अलावा मतगणना स्थल पर व बाहर पैरामिलिट्री तैनात रहेगी। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कैराना और कांधला के रिटर्निंग आफिसर और तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंकड़ों की नजर में मतगणना व्यवस्था
- जिले के तीन स्थानों पर मतगणना कराएंगे 1072 कार्मिक
- चार चक्रों में पूरी होगी सभी निकायों की मतगणना
- अध्यक्ष और सदस्य की अलग अलग टेबल पर होगी मतगणना
- शामली में 29-29 टेबल, कैैराना की 19-19 और कांधला की 10-10 टेबल
- नगर पंचायत थानाभवन की 8-8, जलालाबाद की 7-7, बनत 4-4 टेबल 
- नगर पंचायत झिंझाना की 5-5, गढ़ीपुख्ता, ऊन और एलम की 3-3 टेबल होंगी


 इतना हुआ था मतदान
-- निकाय --- वार्ड -- कुल मतदाता--- मतदान --- मतदान प्रतिशत
कैराना ------- 25--- 65,094 -------- 43582 --------- 66.95
कांधला -------25--- 32,218---------- 21761 --------- 67.50
शामली -------25--- 91,580-------- 55656 --------- 60.77
एलम ---------12---- 10,667----------7371-------------69.10
जलालाबाद ---15-----20,392---------14548------------71.34
ऊन -----------12-----13,294---------- 9525------------71.64
गढ़ीपुख्ता-----11-----9,842---------- 7181------------72.96
बनत ----------14---- 14088----------10336-----------73.36
झिंझाना ------14------14,437---------10168------------70.43
थानाभवन ----17---- 30,042---------21203------------70.58
--योग --------170----301654--------201586 ---------- 66.82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें