फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन की कवायद तेज

Thu, 31 Dec 2015 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत-खटीमा फोरलेन का मुजफ्फरनगर से शामली तक निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। छह माह बाद दूसरे फेज में फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू  हो जाएगा।
विज्ञापन


चार माह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 200 किमी लंबे  पानीपत-खटीमा मार्ग संभावित फोरलेन सूची में डालकर डीपीआर तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, तथा केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार से अनापत्ति रिपोर्ट मांगी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकारियों की टीम यह रिपोर्ट तैयार करने मे जुट गई है कि इस मार्ग पर कितना ट्रैफिक गुजरता है, कहां- कहां पर फ्लाईओवर, सेतु, बाइपास की आवश्यकता होगी। 

उत्तर प्रदेश राजमार्ग प्राधिकरण के मुजफ्फरनगर खंड द्वारा फिजीबिलटी रिपोर्ट तैयार कराई जा चुकी है। पानीपत खटीमा मार्ग को मुजफ्फरनगर जिले से लेकर शामली शहर तक 32 किमी शामिल किया गया है। इस मार्ग पर फोरलेन के निर्माण के लिए विश्व बैंक की योजना में शामिल है। बुधवार को पानीपत-खटीमा मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के लिए दिल्ली रोहिणी की श्रीबालाजी कांसट्रक्शन कंपनी के इंजीनियरों ने अपनी टीम के साथ मुजफ्फरनगर से लेकर शामली तक 32 किमी सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


 श्रीबालाजी कंपनी के    इंजीनियरों ने बताया कि फोरलेन का सर्वेक्षण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुरादाबाद विश्व बैंक खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पानीपत-खटीमा फोरलेन की फिजीबिलटी रिपोर्ट तैयार हो गई है।

उसके बाद मुजफ्फरनगर से लेकर शामली तक 32 किमी तक सर्वे रिपोर्ट संबंधित कंपनी द्वारा तैयार कराई जाएगी। सर्वे रिपोर्ट के बाद फोरलेन का डिजाइन बनवाकर एस्टीमेट तैयार कर    बजट मांगा जाएगा। उन्होंने      बताया कि दूसरे फेज में पानीपत- खटीमा फोरलेन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें